होने लगा गर्मी का अहसास, कल से बारिश के आसार

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड में धीरे-धीरे अब गर्मी का अहसास होने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। उधर, कल यानी बुधवार से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

झारखंड की राजधानी रांची में आज से फिर मौसम का मिजाज बदला है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में एक बार फिर बारिश होगी। अलग-अलग तारीखों में राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण हो रहा है। बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन बारिश के बाद फिर ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 21 फरवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं 22 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 23 फरवरी को रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा और सरायकेला में बारिश होगी। 24 और 25 फरवरी को सुबह में कोहरा छाए रहेंगे। जबकि दिन में आसमान के साफ रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

पुलिस ने भाजपा-कम्यूनिस्ट नेताओं को फिर संदेशखली जाने से रोका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं