Star Wars : भारत को मिला स्टार वॉर्स जैसा स्वदेशी लेजर वेपन, 5 किमी ऊपर उड़ रहे ड्रोन को चंद सेकंड्स में जलाएगा [ India got a Star Wars-like indigenous laser weapon, it will burn a drone flying 5 km above in a few seconds]

1 Min Read

Star Wars:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने 30-किलोवॉट लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है, जो दुश्मन के फिक्स्ड-विंग ड्रोन, स्वार्म ड्रोन, मिसाइल और जासूसी सेंसर को कुछ ही सेकंड में राख कर सकता है। DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। DRDO कई तकनीकों पर काम कर रहा है, जो हमें स्टार वार्स की क्षमता प्रदान करेगी।

Star Wars: भारत पॉवरफुल देशों की लिस्ट में:

इसके साथ ही भारत भी उन देशों में शामिल हो गया है, जिसके पास यह पावरफुल लेजर वेपन सिस्टम है। अभी तक यह सिस्टम केवल अमेरिका, चीन, इजरायल और रूस जैसे देशों के पास था।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बिल्डिंग से कूदे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं