मुंबई के बांद्रा टर्मिनस में भगदड़, 9 घायल [Stampede at Mumbai’s Bandra Terminus, 9 injured]

1 Min Read

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हादसा, गोरखपुर जा रहे थे लोग

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह मची भगदड़ में 9 यात्री घायल हो गए हैं। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसा प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुबह करीब 6 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस आई थी, उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।

ये हुए घायलः

घायलों के नाम शाबिर रहमान (40), परमेश्वर गुप्ता (28), रविंदर हरिहर (30), रामसेवक प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु यादव (18), शरीफ शेख (25), इंद्रजीत साहनी (19) और नूर मोहम्मद (18) हैं।

इसे भी पढ़ें

सलमान की बहन अर्पिता ने 22 करोड़ में बेचा बांद्रा वाला घर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं