पटना में राहुल की सभा में टूटा मंच

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी का मंच अचानक धंस गया।

सोमवार को पटना के पालीगंज में इंडिया गठबंधन की आयोजित जनसभा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ बाकी नेता भी मौजूद थे।

जैसे ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के बाकी नेता मंच पर पहुंचे। उसी वक्त अचानक से मंच टूट गया।

हालांकि मंच टूटने से किसी को चोट नहीं लगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल और मीसा ने एक-दूसरे का हाथ थाम कर सहारा दिया। हालांकि थोड़ी देर में सुरक्षाकर्मी भी राहुल के पास पहुंच गये, वीडियो में राहुल उससे ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो एकदम ठीक है।

वहीं तेजस्वी को दूसरे नेता मंच पर सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना के बख्तियारपुर में जनसभा को संबोधित किया।

इस रैली में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कई सवाल किए।

इसे भी पढ़ें

जानिये, CUET-UG देनेवालों को कहां मिलेगा एडमिशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं