SSC Exam 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जून 2025 में आयोजित होने वाली तीन महत्वपूर्ण विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। ये सभी परीक्षाएं 15 जून 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएंगी। जिन परीक्षाओं की घोषणा की गई है, उनमें शामिल हैं – JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024, SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024 (दोनों केवल कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग यानी DoPT के लिए), और ASO ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-2024।
SSC Exam 2025: 9 मई 2025 से जारी परीक्षा कैलेंडर
यह सूचना आयोग की ओर से 9 मई 2025 को जारी वर्ष 2025-26 के अस्थायी परीक्षा कैलेंडर के आधार पर अपडेट की गई है। अभ्यर्थी इन परीक्षाओं से संबंधित पूरा परीक्षा शेड्यूल SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार “Notice Board” सेक्शन में जाकर “Schedule of Examinations” लिंक पर क्लिक कर परीक्षा कैलेंडर की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
यह शेड्यूल SSC की विभिन्न विभागीय भर्ती प्रक्रियाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे SSC वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी नवीनतम अपडेट से वंचित न रहें।
इसे भी पढ़ें





