एसएसबी कर्मी 15 दिन के भीतर टैटू हटवाएं : ओडिशा पुलिस

1 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां : ओडिशा पुलिस ने अपनी विशेष सुरक्षा बटालियन (एसएसबी) के कर्मियों को अपने शरीर से 15 दिन के भीतर टैटू हटाने के लिए कहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि ‘‘वर्दी पहने व्यक्ति की त्वचा पर बने ये टैटू आसानी से ध्यान खींचते’’ हैं। इन्हें ‘‘अशोभनीय और अपमानजनक’’ भी माना जाता है।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया और सभी संबंधित अधिकारियों को एसएसबी के ऐसे कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा जिनके शरीर पर ऐसे ‘‘टैटू हैं जो आसानी से ध्यान खींचते’’ हैं।

इसे भी पढ़ें

उपवास के साथ शुरू हुआ प्रकृति पर्व सरहुल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं