पटना : भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान में बताया गया है कि मोरागोडा ने यहां कुमार से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बयान में कहा गया है, ”यह 1, अणे मार्ग स्थित आवास पर आयोजित यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। श्रीलंका के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को उनके देश आने के लिए आमंत्रित किया है।”बयान के अनुसार, बैठक में सीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।







