सपा के बाहुबली नेता डीपी यादव ने गोली मारकर की आत्महत्या [SP’s strong leader DP Yadav commits suicide by shooting himself]

2 Min Read

जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, एजेंसियां। मुरादाबाद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार स्थित घर के अंदर हुई है। इस वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आसपास के लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मौत की जांच में जुटी है। फॉरेंसिंक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पद से हटाये जाने से थे निराश

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डीपी यादव को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।

डीपी यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पद नहीं मिलने के बावजूद वे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे।

पंचायत चुनाव में पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले और सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को पद से हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान डा. एसटी हसन के बजाय रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाए जाने का उन्होंने विरोध किया था और चुनाव प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे।

इसकी शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की गई तो उन्होंने डीपी यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर फिर से जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया था।

तभी से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें

बाहुबली अनंत सिंह को झटका, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

Share This Article
Exit mobile version