नई दिल्ली : आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मस्तिष्क में सूजन आने के बाद दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनके ब्रेन की इमरजेंसी सर्जरी की गई।
17 मार्च को मस्तिष्क में सूजन और ब्लीडिंग का पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सदगुरु पिछले कई दिनों से सिर में गंभीर दर्द से पीड़ित थे।
सदगुरु को सिर में तेज दर्द की शिकायत पर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सद्गुरु का इलाज डॉक्टर विनीत सूरी के अंडर में चल रहा है।
सद्गुरु की समस्या को देखते हुए डॉक्टर ने उनसे एमआरआई कराने की सलाह दी। जांच में सामने आया कि उनके ब्रेन में काफी सूजन आ चुकी है।
इसके साथ ही एमआईआई में देखा गया कि उनके ब्रेन में ब्लीडिंग भी हो रही है। ऐसे में डॉक्टरों ने देर न करते हुए उनके ब्रेन की इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी।
दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सद्गुरु के ब्रेन की जटिल और सफल सर्जरी की। अपोलो के डॉ. विनीत सूरी, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. सुधीर त्यागी और डॉ. एस चटर्जी की टीम ने सद्गुरु जग्गी के ब्रेन की इमरजेंसी सर्जरी की।
ऑपरेशन के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से उनकी हालत में सुधार भी आ रहा है।
इसे भी पढ़ें
पारस को तय करना है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े रहेंगे या राजग के खिलाफ लड़ेंगे : चिराग









