सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की, भदोही तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां : समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में छह और उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की तथा भदोही लोकसभा सीट विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है।

सपा इसके पहले भी तीन चरणों में 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उत्तर प्रदेश की 80 सीट में अब तक 37 के लिए सपा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

‘इंडिया’ गठबंधन के समझौते में सपा ने जहां एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है, वहीं पहले ही 17 सीट कांग्रेस के हिस्से में दी गयी है।

इसके पहले भी सपा ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की थी। वह उत्तर प्रदेश में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की सबसे प्रमुख घटक है।

इसे भी पढ़ें

चुनावी बॉण्ड दुनिया का सबसे बड़ा ‘जबरन वसूली गिरोह’ है : राहुल गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं