सोनिया जयपुर पहुंचीं, राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगी नामांकन

1 Min Read

जयपुर: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचीं।

उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह लेंगी। मनमोहन सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

सोनिया गांधी के नामांकन को लेकर पार्टी नेताओं ने अपने सभी विधायकों को बुधवार और गुरुवार को जयपुर में मौजूद रहने को कहा है।

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं का तर्क है कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें

किसानों की मांगों से सरकार सहमत, रखी शर्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं