विदेश से लौटते ही सोनिया गांधी को ‘अरहर की दाल’ और ‘चावल’ खाना पसंद

2 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश से लौटते ही एक व्यंजन खाना जरूर पसंद करती हैं और वह है ‘अरहर की दाल’ और ‘चावल’। नये साल की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में सोनिया गांधी ने अपने खाने की पसंद को साझा किया। वीडियो में दोनों नेता संतरे का मुरब्बा (जैम) बनाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में राहुल कहते हैं कि यह उनकी बहन प्रियंका की रेसिपी है। ‘मां, यादें और मुरब्बा’ शीर्षक वाले वीडियो में दोनों मां-बेटा सोनिया और राहुल गांधी भोजन के बारे में हल्का-फुल्का मजाक भी करते नजर आ रहे हैं। मुरब्बा बनाते समय राहुल गांधी कहते हैं, ‘‘यदि भाजपा वालों को जैम लेना है तो वे भी ले सकते हैं।

आप क्या कहती हैं मम्मी?’’ इस पर सोनिया गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘वे इसे हम पर वापस फेंक देंगे.’’ इसके बाद राहुल हंसने लगे और उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है, हम इसे फिर से उठा सकते हैं।’’

वीडियो में राहुल गांधी ने संतरे तोड़ने से लेकर उन्हें छीलने और इससे मुरब्बा तैयार करने की रेसिपी के बारे में विस्तार से बताया है। गांधी वीडियो में कहते सुनाई देते हैं, ‘‘यह मेरी बहन प्रियंका की रेसिपी है। प्रियंका ने ही इस रेसिपी को ढूंढा और उसमें सुधार किया। मैं बस इसे बना रहा हूं।’’

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर में डिवाइडर से टकरायी कार, छह लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें – इसरो ने ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने वाले एक्सपोसैट का प्रक्षेपण किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं