नयी दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सोनिया को शनिवार शाम मध्य दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी पहले भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण इस अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। सोनिया गांधी हाल में ही इंडिया की बैठक में शामिल हुई थीं।
राहुल गांधी भी यहां पहुंचे थे। इससे पहले मार्च में उन्हें बुखार की शिकायत पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।







