15 दिन से नमक और पानी पीकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक [Sonam Wangchuk has been fasting by drinking salt and water for 15 days.]

1 Min Read

अनशन को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन

लेह, एजेंसियां। लद्दाख पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनशन का आज 16वां दिन है। पिछले 15 दिनों से नमक और पानी पीकर अनशन पर बैठे वांगचुक को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन मिला। वे लेह के शहीद पार्क में धरना स्थल पर पहुंचे।

5 अक्टूबर से कर रहे अनशनः

वांगचुक ने 5 अक्टूबर से स्टेटहुड और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।

उनकी इस मांग को लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) दोनों का समर्थन मिला है।

इसे भी पढ़ें 

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर लद्दाख की जनता की आवाज सुने केंद्र: प्रियंका गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं