सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा: इंडस्ट्री में महिलाओं पर उम्र को लेकर होता है भेदभाव [Sonakshi Sinha reveals: Women face age discrimination in the industry]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने करियर से जुड़े एक कड़वे अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि एक अभिनेता ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था, यह कहते हुए कि वह उनसे उम्र में बड़ी दिखती हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अभिनेता खुद सोनाक्षी से कई साल बड़े थे।

क्या कहा सोनाक्षी सिन्हा ने

इस घटना को याद करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए निराशाजनक था, लेकिन वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं उन लोगों के साथ काम ही नहीं करना चाहती, जो महिलाओं के प्रति ऐसा पूर्वाग्रह रखते हैं।”

सोनाक्षी ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो पर ऐसे मानदंड लागू नहीं होते। वे स्क्रीन पर अपने से 30 साल छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस करते हैं, फिर भी उनके उम्र या बॉडी टाइप पर सवाल नहीं उठाए जाते। इसके उलट, महिलाओं को लगातार इस तरह के भेदभाव और दबाव का सामना करना पड़ता है।

किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है

अभिनेत्री ने आगे कहा कि महिलाओं को ही इन चुनौतियों का सामना करते हुए अपना रास्ता बनाना पड़ता है। “हम सभी कलाकार हैं, और हीरोइनों के लिए चीजें इतनी कठिन नहीं होनी चाहिए,” उन्होंने जोड़ा।

इसे भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं