शादी के बाद पहली बार Sonakshi Sinha ने किया रैंप वॉक, पिंक हाई स्लिट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत [Sonakshi Sinha did ramp walk for the first time after marriage, looked very beautiful in pink high slit gown]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने घर पर अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शादी की। शादी के बाद से अभिनेत्री काफी चर्चा में हैं।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। शादी और हनीमून एन्जॉय करने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपने काम पर लौट चुकी हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म ‘काकुडा’ रिलीज हुई थी। शनिवार को वह एक फैशन शो का हिस्सा बनीं। हालांकि इस दौरान पति जहीर नजर नहीं आए।

बता दें शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया । एक्ट्रेस ने दिलकश अंदाज में रैंप वॉक किया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दिल्ली में आयोजित हुआ फैशन शो

सोनाक्षी सिन्हा यूं तो कई बार रैंप पर अपना जलवा दिखाती नजर आई हैं, लेकिन ये पहले से भी ज्यादा खास रहा। दरअसल, शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया न सिर्फ रैंप वॉक किया बल्कि शो-स्टॉपर भी बनीं।

इंडिया कॉउचर वीक फैशन शो शनिवार को दिल्ली में आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने डिजाइनर डॉली जे के लिए रैंप वॉक किया।

फिश-कट गाउन में दिखीं सोनाक्षी

इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा अपनी दिलकश अदाओं से रैंप पर आग लगा दी। इस मौके पर अभिनेत्री एकदम बिंदास अंदाज में रैंप पर वॉक करती दिखीं।

सोनाक्षी ने एक चमकदार ब्लश गुलाबी गाउन पहना था, जिसके चारों तरफ हाई स्लिट और स्टॉन लगे हुए थे।

उन्होंने इसे केप और हील्स के साथ पेयर किया था।इस दौरान सोनाक्षी ने द कार्डिगन्स के गाने लवफूल पर थिरकते हुए कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे एक गायक ने रैंप पर प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें

लाल जोड़े में दिखीं सोनाक्षी, सलमान, रेखा-भंसाली समेत कई सेलेब्स ने रिसेप्शन को बनाया खास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं