अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी ने कही ये बात [Sonakshi said this about her marriage]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर -एक्ट्रेस की शादी को लेकर लोगों में कुछ अधिक ही रुचि देखी जाती है।

आजकल बॉलीवुड के गलियारों में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी की ही चर्चा है। वह 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड-अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं।

हालांकि, अभिनेत्री और उनके परिवार की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। अब खुद सोनाक्षी ने आगे आकर इस पर सफाई दी है।

उन्होंने कहा कि पता नहीं लोग मेरी शादी को लेकर इतने उतावले क्यों हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं है।

दूसरे, यह मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना चिंतित क्यों हैं। लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज़्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मज़ेदार लगता है।

अब, मुझे इसकी आदत हो गई है। इससे मुझे कोई परेशानी नहीं होती। लोग उत्सुक हैं; हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?’

भाई लव सिन्हा ने कुछ नहीं कहा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री के भाई लव सिन्हा ने भी इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा के पिता, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही इन ख़बरों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

न निकाह न 7 फेरे, रजिस्टर्ड मैरेज करेंगी सोनाक्षी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं