मुंबई,एजेंसियां। जहीर इकबाल ने अपने 36वां जन्मदिन का जश्न मंगलवार (10 दिसंबर) को अपनी पत्नी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के द्वारा आयोजित एक निजी पार्टी में मनाया। इस खास मौके पर सोनाक्षी के माता-पिता, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा, और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी मौजूद थीं।
जहीर की बहन ने साझा किया वीडियो
जहीर की बहन सनम रतनसी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में जहीर को केक काटते हुए देखा गया। उन्होंने केक सोनाक्षी और अपने पिता इकबाल रतनसी को खिलाया, उसके बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को भी उन्होंने केक खिलाया। इस दौरान सोनाक्षी ने एक हल्के गुलाबी रंग की कढ़ाई वाली कुर्ती और डेनिम जैकेट पहनी थी, जबकि जहीर एक सफेद टी-शर्ट, ओलिव ग्रीन पैंट और काले रंग की हुडी में कैजुअल लुक में नजर आए।
इसे भी पढ़ें
हॉकी इंडिया वीमेंस लीग के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान होंगी शरीक








