लखनऊ, एजेंसियां। लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां बेटे ने अपनी प्रेमिका के संग मिलकर पिता की हत्या की। असल में दोनों के बीच अक्सर जमीन जायदाद को लेकर बहस होती रहती थी।
बेटे ने रोज के झमेला से मुक्ति पाने के लिए अपने प्रेमिका के साथ मिलकर गुरुवार (12 दिसंबर) को पिता को बोरवेल में ढकेल दिया। इसके बाद ऊपर से पुआल डालकर जिंदा जला दिया। ये घटना निगोहां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है।
पुलिस ने आरोपी बेटे धर्मेश और उसकी प्रेमिका संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। निगोहां के रामपुर गांव निवासी किसान रामू रावत (44) गुरुवार शाम घर से खाना लेकर खेत की रखवाली करने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह खेत में बने 30 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जला हुआ शव मिला था।
क्या है पूरा मामला
पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी बेटे को शक था कि उसके पिता उसे जायदाद में हिस्सा नहीं देंगे। इस बात से नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर साजिश रची। बेटे ने अपनी प्रेमिका से अपने पिता की नजदीकियां बढ़वाईं ताकि वह जमीन अपने नाम करवा सके।
सूत्रों के अनुसार प्रेमिका उसके पिता के करीब जाएगी और अवैध संबंध बनाएगी। इस रिश्ते का फायदा उठाकर पिता पर दबाव डाला जाएगा कि वे अपनी जमीन और संपत्ति बेटे और उसकी प्रेमिका के नाम कर दें।
हत्या को अंजाम देने के बाद पिता का मोबाइल लेकर और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और जलाकर मारने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इसे भी पढ़ें
अतुल सुभाष के पिता बोले- ‘न्याय नहीं मिला तो बेटे की अस्थियां गटर में बहाकर करेंगे आत्मदाह









