सोने की कीमतों में आयी मामूली गिरावट, चांदी में उछाल

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 09 मई 2024 को सोना जरा सा सस्ता और चांदी महंगी हुई है।

सस्ता होने के बाद सोने की कीमत 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। तो वहीं चांदी का भाव 82 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 71624 है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82296 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71645 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 71624 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम घटकर 71337 रुपये पहुंच गए हैं।

तो वहीं 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 65608 रुपये का हो गया है।

इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 53718 पर, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 41900 रुपये में आ गया है।

999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 82296 रुपये की हो गई है।

इसे भी पढ़ें

गर्मी में बच्चे को उल्टी-दस्त हो तो क्या करें, जानें इसके बचाव के उपाय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं