ठाणे में दो मंजिला चॉल के छह कमरे ढहे

1 Min Read

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार सुबह दो मंजिला चॉल के छह कमरे ढह गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि घोड़बंदर रोड के डोंगरीपाड़ा इलाके में सुबह 10 बजे के आसपास एक चॉल के कमरे ढह गए।

उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर चार कमरे और भूतल पर दो कमरे ढह गए। अधिकारी ने बताया कि दो कमरे खाली थे।

जबकि अन्य कमरों में रहने वाले लोग उनके ढहने के पहले बाहर निकल गए थे।

उन्होंने कहा कि चॉल में 10 कमरे थे, जिनमें से पांच कमरे भूतल पर और पांच कमरे पहली मंजिल पर थे।

इसे भी पढ़ें

मस्क ने दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली और अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया : कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं