छपरा हिंसा के मामले में जांच के लिए एसआईटी पहुंची राबड़ी आवास

3 Min Read

पटना, एजेंसियां। छपरा में चुनावी रंजिश में दो गुटों के बीच हुई झड़प और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत मामले की जांच शुरू हो गई है।

गुरुवार को इस मामले की जांच के लिए गठित एसाइटी पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंची। बता दें कि मृतक के पिता ने नगर थाने में 11 नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

राजद और भाजपा के कई समर्थकों पर केस दर्ज किया जा चुका है। इस मामले की जांच करने के लिए अब SIT की टीम पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंची है।

छपरा में मतदान के दौरान हुए दो गुटों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और अगले दिन हिंसा की घटना घटी थी।

भाजपा और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी की गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए थे।

सारण में प्रशासन ने स्थिति को काबू में पाने के लिए इंटरनेट सेवा तक को बैन किया हुआ है। 25 मई की शाम तक इंटरनेट बैन किया गया है।

छपरा हिंसा मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है। लालू यादव की बेटी सह सारण की महागठबंधन प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर भी केस दर्ज किया गया है।

मतदान केंद्र पर आचार संहिता का उल्लंघन करके सराकरी कार्य में बाधा डालने और अपने समर्थकों को उकसाकर बूथ पर हंगामा कराने के मामले में दो केस दर्ज हुए हैं।

राजद नेता भोला यादव के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि राजद की ओर से रोहिणी आचार्य पर जानलेवा हमला करने के संबंध में भी नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गयी है।

बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राजद के तीन कार्यकर्ताओं को गोली मारी गयी।

नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक पर मंगलवार की सुबह भाजपा एवं राजद कार्यकर्ताओं के बीच हुये हिंसक झड़प में हुई हत्या मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

वहीं घटना में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें

खूंटी-चाईबासा बार्डर पर मुठभेड़, में नक्सली एरिया कमांडर ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं