सिंघानिया की पत्नी 3 कंपनियों की बोर्ड से बाहर

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। रेमंड ग्रुप की तीन कंपनियों ने विवाद के बीच पत्नी नवाज मोदी को अपने बोर्ड से बाहर कर दिया है।

31 मार्च को एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) के जरिए जेके इन्वेस्टर्स लिमिटेड (JKI), रेमंड कंज्यूमर केयर (RCCL) और स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व ने नवाज मोदी को बोर्ड से बाहर किया है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है।

नवाज मोदी को जून 2015 में JKI, दिसंबर 2020 में RCCL और अक्टूबर 2017 में स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व में डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी रेमंड ने अभी तक नवाज मोदी को बोर्ड से बाहर करने का प्रस्ताव नहीं रखा है, लेकिन जल्द ही वह भी ऐसा कर सकती है।

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर 2023 में अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने का ऐलान किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग के नोटिस पर बोले नड्डा-दलितों और ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं