सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज- रामायण से प्रेरित है फिल्म [Singham Again trailer released – the film is inspired by Ramayana]

1 Min Read

एक वचन के लिए लंका जलाने निकले सिंघम
सिंबा-सूर्यवंशी और शक्ति-सत्या करेंगे मदद

मुंबई, एजेंसियां। रोहित शेट्‌टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लगभग 5 मिनट लंबे इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी ‘रामायण’ से प्रेरित है।

फिल्म में दिखेंगे ये सितारेः

फिल्म में अजय देवगन राम, करीना कपूर सीता, टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण, रणवीर सिंह हनुमान, अक्षय कुमार जटायु और अर्जुन कपूर रावण से प्रेरित किरदारों में नजर आएंगे।

यहां से शुरू होती है कहानीः

पड़ोसी मुल्क में कोवर्ट ऑपरेशन करता है सिंघम कहानी बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) से शुरू होती है जिनकी पत्नी अवनी (करीना कपूर) को श्रीलंका का खतरनाक गुंडा डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) उठाकर ले जाता है।

इसके बाद अपनी पत्नी को बचाने निकले सिंघम की मदद शक्ति शेट्‌टी (दीपिका पादुकोण), एसीपी सत्या (टाइगर श्रॉफ), सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) और सिम्बा (रणवीर सिंह) करते हैं। इन सबकी मदद से सिंघम पड़ोसी मुल्क में कोवर्ट ऑपरेशन करता है।

इसे भी पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी-14, रोहित से भिड़े असीम रियाज

Share This Article
Exit mobile version