सलमान को इस लायक नहीं मानते कि उनका जिक्र किया जाए – सिंगर अभीजीत भट्टाचार्य [I don’t consider Salman worthy of being mentioned – Singer Abhijeet Bhattacharya]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में सिंगर अभीजीत भट्टाचार्य ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शाहरुख खान और सलमान खान के बारे में अपनी राय दी। इस दौरान उन्होंने सलमान खान को लेकर कई कड़ी बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि वह सलमान को इस लायक नहीं मानते कि उनका जिक्र किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को ‘दारूबाज’ और ‘ठरकी’ भी करार दिया।

शाहरुख खान के बारे में दिया बयान

अभीजीत ने शाहरुख खान के बारे में कहा कि शाहरुख में क्लास है और उनके साथ उनका रिश्ता ‘पति-पत्नी’ जैसा है। सिंगर ने यह भी कहा कि शाहरुख और उनके बीच जो भी मतभेद थे, वे सिर्फ प्रोफेशनल थे। उन्होंने बताया कि उनका शाहरुख से संबंध हमेशा अच्छे और सकारात्मक रहे हैं।

सलमान खान के हिट एंड रन मामले पर दिया बयान

अभीजीत ने सलमान खान के हिट एंड रन केस के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह कभी भी सलमान खान का समर्थन नहीं करते। उन्होंने केवल यह कहा था कि अगर आप फुटपाथ पर सो रहे हैं तो कोई भी शराबी व्यक्ति गाड़ी चला सकता है और आपकी जान ले सकता है।

इसे भी पढ़ें

आमिर खान शाहरुख-सलमान संग फिल्म करने के लिए काफी एक्साइटेड है, कहा सही स्क्रिप्ट हैं का इंतज़ार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं