Sindoor Samman Yatra: PM मोदी ने की “सिंदूर सम्मान यात्रा”, कर्नल सोफिया का परिवार भी हुआ शामिल [PM Modi did “Sindoor Samman Yatra”, Colonel Sofia’s family also joined]

1 Min Read

Sindoor Samman Yatra:

अहमदाबाद, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुजरात पहुंचे। उन्होंने वडोदरा एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस रोड शो को “सिंदूर सम्मान यात्रा” नाम दिया गया है। इसमें कर्नल सोफिया का परिवार भी शामिल हुआ। मोदी आज गुजरात में कुल तीन रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वडोदरा के बाद वे दाहोद जाएंगे, जहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

Sindoor Samman Yatra: भुज और अहमदाबाद में भी रोड शोः

दोपहर में PM मोदी भुज और अहमदाबाद में भी रोड शो करेंगे। रात को वे राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन यानी 27 मई को प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री इस दौरे में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ में राहुल गांधी का दौरा, बोले, ‘चिंता न करें, हालात जल्द होंगे सामान्य’ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं