चांदी ₹1,010 बढ़कर ₹92,810 प्रति किलो हुई, सोना ₹483 बढ़कर ₹77,175 पर पहुंचा [Silver rose by ₹1,010 per kg, gold by ₹483 per kg, gold at ₹77,175 per kg ]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम में 10 दिसंबर को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 483 रुपए बढ़कर 77,175 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने की कीमत 76,692 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

चांदी के दाम में भी तेजी रही। ये 1,010 रुपए बढ़कर 92,810 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 91,800 रुपए पर थी।

वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने और चांदी के दाम में तेजी: गोल्ड का भाव ₹451 बढ़कर ₹76,738 पर पहुंचा चांदी 1346 रुपए महंगी हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं