Silver Gold Price: सोना ₹2,085 गिरकर ₹97,263 पर आया, चांदी ₹1,096 फिसलकर ₹1.06 लाख किलो [Gold drops ₹2,085 to ₹97,263, silver slips ₹1,096 to ₹1.06 lakh per kg]

Juli Gupta
1 Min Read

Silver Gold Price:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,085 घटकर ₹97,263 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले सोना ₹99,348 पर था। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,096 कम होकर ₹1,05,967 प्रति किलोग्राम हो गई है। 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Silver Gold Price: इस साल ₹21,101 महंगा हुआ सोना:

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,101 रुपए बढ़कर 97,263 रुपए पर पहुंच गया है। यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। चांदी भी 19,950 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है।

इसे भी पढ़ें

Iran Israel ceasefire: ट्रंप ने इजरायल और ईरान से कहा – ‘सीजफायर का उल्लंघन बंद करो’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं