₹2,556 सस्ती हुई चांदी, एक किलो की कीमत ₹97,844 [Silver became cheaper by ₹2,556, the price of one kg is ₹97,844]

1 Min Read

सोना ₹49 सस्ता, र ₹88,457 पर पहुंचा

नई दिल्ली, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (21 मार्च) को सोना-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 88,506 रुपए से 49 रुपए कम होकर 88,457 रुपए पर आ गया है। कल गोल्ड की कीमत लगातार पांचवें दिन ऑल टाइम हाई पर थी।

फिसल रही चांदीः

आज चांदी के भाव में भी कल के मुकाबले 548 रुपए की गिरावट है, ये 97,844 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कल एक किलो चांदी 98,392 रुपए पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था, तब से इसमें 2,556 रुपए कमी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार, 10 ग्राम सोना ₹88,354 के ऑलटाइम पर पहुंचा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं