सिद्धू मुसेवाला की मां 58 साल की उम्र में बनेंगी जुड़वा बच्चों की मां हॉस्पिटल में एडमिट

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। दिवंगत प्रसिद्ध पंजाबी पॉप स्टार सिद्धू मुसेवाला की मां 58 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं।

उन्हें सोमवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुसेवाला की मां चरण कौर भी मां बन सकती हैं।

उनको चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया है। बता दें कि आज से 2 साल पहले सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या मानसा में दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी गयी थी।

सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था। इस गैंग ने सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर ली थी।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद उनके माता-पिता अकेलापन महसूस कर रहे थे। ऐसे में चरण कौर ने IVF तकनीक के जरिये मां बनने का फैसला लिया।

बता दें कि सिंगर सिद्धू मुसेवाला की मां चरण कौर के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सिंगर के बड़े चाचा यानी चमौकर सिंह ने मीडिया को कुछ दिनों पहले ही दी थी।

उन्होंने बताया कि मूसेवाला की हत्या के बाद उनके माता-पिता सदमे में थे। मूसेवाला उनकी इकलौती संतान थे।

धनी परिवार का कोई वारिस नहीं रह गया था। इसलिए चरण कौर ने आईवीएफ तकनीक के जरिये फिर से मां बनने का फैसला लिया।

बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें 

बिहार में फिर हुआ पकड़ौआ विवाह, हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं थम रही कुरीति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं