आगरा, एजेंसियां। आगरा पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक शख्स ने जूता फेंका। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ यह घटना तब हुई, जब मौर्य वहां भाषण दे रहे थे। जूता डायस पर जाकर लगा।
फिर यह शख्स मंच पर चढ़ने लगा, पर उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वो लगातार स्वामीप्रसाद मौर्य मुर्दाबाद और योगी सरकार जिंदाबाद के नारे लगा रहा था।
जब राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भाषण दे रहे थे, तब वह व्यक्ति भीड़ के बीच से उठा और अपना एक जूता निकाल कर मौर्य पर चला दिया।
फिर उसने दूसरा जूता निकालकर फेंकने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहा। हमले के बीच उसे पुलिस और कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ लिया गया।
इससे पहले अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी फतेहाबाद में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए थे। मौर्य की गाड़ी पर नीली स्याही फेंकी गई थी।
इसे भी पढ़ें
हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित, 10 को आयेगा फैसला








