जगदानंद सिंह के बेटे हैं अजीत
पटना, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव और केंद्र में एनडीए की सरकार गठन के बाद नीतीश कुमार को झटका देते हुए अजीत सिंह ने वापस आरजेडी का दामन थाम लिया है।
अजित सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। बता दें कि जगदानंद सिंह बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
इस कारण उनके बेटे अजीत सिंह के जदयू में चले जाने को राजद के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा था।
लेकिन लोकसभा चुनाव खत्म होते ही अजित सिंह का जदयू और नीतीश कुमार से मोह भंग हो गया। माना जा रहा है कि अजीत सिंह के बाद कुछ और लोग राजद का दामन थाम सकते हैं।
रामगढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं
सियासी गलियारों में चर्चा है कि अजीत सिंह अब राजद के टिकट पर रामगढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
अजीत सिंह ने राजदे में वापसी का एलान करते हुए बताया कि संविधान विरोधी साम्प्रदायिक शक्तियों को पराजित करने के लिए जदयू को छोड़ा है।
अजीत सिंह ने कहा, “मैं अब इंडी गठबंधन के साथ हूं और इसी के लिए विधानसभा चुनाव में कार्य करूंगा”।
इसे भी पढ़ें









