नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से झटका लगा है।
उनकी न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी गयी है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ाई।
आज हुई सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से कोर्ट में पेश हुए।
बता दें कि सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाला मामले में पिछले सवा साल से तिहाड़ जेल में हैं।
इसे भी पढ़ें
अमित शाह पर भड़के केजरीवाल, कहा-रैली फ्लॉप होने से बौखला गये हैं








