नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने उनके मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। इससे पहले बीते मंगलवार को गिरफ्तारी को चुनौती देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।
इसके बाद बुधवार को वकीलों से जुड़ी मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
उसके बाद दोपहर में सुप्रीम कोर्ट ने भी केजरीवाल को झटका दे दिया। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में HC के फैसले को चुनौती दी है।
SC ने कहा कि केजरीवाल की अर्जी पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी। सुनवाई के लिए अरविंद केजरीवाल को अगले हफ्ते तक इंतजार करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल बेंच नहीं बनेगी। ऐसे में सोमवार से पहले सुनवाई नहीं होगी। दरअसल, गुरुवार को ईद, शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी और फिर शनिवार-रविवार की छुट्टियां हैं।
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया था।
उसके बाद बुधवार सुबह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की वकीलों से जुड़ी याचिका को भी खारिज कर दिया था।
इस याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वकीलों से हफ्ते में 5 बार मुलाकात करने की मांग की थी।
फिलहाल, केजरीवाल अपने वकीलों से हफ्ते में केवल दो बार ही मुलाकात कर पाएंगे। केजरीवाल की लीगल टीम ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
बताते चलें कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसके बाद 10 दिन तक उनसे पूछताछ की गई।
बाद में ट्रायल कोर्ट ने 1 अप्रैल को केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।
वे तिहाड़ में 10 दिन से बंद हैं। जबकि उनकी गिरफ्तारी के 21 दिन हो गए हैं। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और ज्यूडिशियल कस्टडी को अवैध बताया था और हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
HC ने ईडी और केजरीवाल का पक्ष सुना और 3 अप्रैल को फैसला रिजर्व रख लिया था।
इसे भी पढ़ें
न्यायालय ने ‘लॉटरी किंग’ सेंटियागो मार्टिन के खिलाफ धन शोधन मामले की सुनवाई पर लगाई रोक








