हरियाणा में भाजपा को झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल [Shock to BJP in Haryana as Ashok Tanwar joins Congress]

1 Min Read

9 सीटों पर पकड़ के कारण कांग्रेस की मौज

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस की महेंद्रगढ़ रैली में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई। इस दौरान पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने दूर से ही उन्हें नमस्ते किया।

तंवर ने 5 साल पहले हुड्‌डा से मतभेद के बाद ही कांग्रेस छोड़ी थी। SC समुदाय से आने वाले तंवर का 9 सीटों पर असर है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, डबवाली, रतिया, टोहाना और नरवाना शामिल हैं।

5 साल में 4 पार्टियां बदलीं, अपनी पार्टी भी बनाई थी:

तंवर कांग्रेस छोड़ने के बाद TMC और AAP में भी रहे। लोकसभा चुनाव के पहले 20 जनवरी को भाजपा में शामिल हुए थे।

इस तरह 5 साल में चार पार्टियां बदलीं। 2019 में कांग्रेस छोड़ने के बाद अपना भारत मोर्चा नाम से पार्टी भी बनाई थी।

इसे भी पढ़ें

मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरह हरियाणा में कांग्रेस का गुब्बारा फूटेगा : प्रधानमंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं