बंगाल सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की 24 हजार शिक्षकों की नियुक्ति

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बड़ा झटका दिया है।

हाईकोर्ट ने 2016 का पूरा जॉब पैनल ही रद्द कर दिया है और लगभग 24 हजार नौकरियां रद्द कर दी है।

कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सीबीआई इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है। इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपये तक घूस लिये जाने का आरोप है।

बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां कथित शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है।

जांच के दौरान प्रसन्ना रॉय का नाम सामने आया था, जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में प्रवर्तन निदेशालय ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के कुछ पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें

बिहारः स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, फायर सेफ्टी सिलेंडर में ब्लास्ट से जवान की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं