दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, BJP में शामिल हुए 5 पार्षद [Shock to AAP before assembly elections in Delhi, 5 councilors join BJP]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: राजधानी दिल्ली में सियासी पारा विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही तेजी से चढ़ रहा है।

पिछले लगभग 5 महीनों से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी मुसीबतों का सामना कर रही है।

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) बड़ा झटका लगा है। रविवार को आम आदमी पार्टी के 5 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए।

जिन पांच पार्षदों ने बीजेपी ज्वाइन की है उसमें राम चंद्र बवाना, पवन सहरावत बवाना, मंजू निर्मल, सुगंधा बिधूड़ी और ममता पवन शामिल हैं।

मंत्री सौरभ देश में डर का माहौल

पांच पार्षदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि देश में डर का माहौल है, जिसे जाना है वो जाएगा। कौन किस वजह से पार्टी से जाने का फैसला किया है इसके बारे में तो मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन देश में डर का माहौल है।

इस वक्त दिल्ली के अंदर जो माहौल है। बीजेपी के सामने बड़े-बड़े अफसर नतमस्तक हैं तो उनके सामने छोटे-छोटे पार्षद क्या हैं।

AAP के पार्षद काम न करने के रवैये से नाराज

वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये जो पांच पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं वे आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और काम न करने के रवैये से तंग आ चुके हैं।

इन सभी की एक ही राय है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी सबको साथ लेकर चल रहे हैं, उसी तरह से वे भी दिल्ली में अपने लोगों के लिए ऐसा ही काम करना चाहते हैं। हम सभी पार्षदों का स्वागत करते हैं।

दिल्ली के किन इलाकों के पार्षदों ने छोड़ी AAP?

आम आदमी पार्टी के पांचों पार्षदों का जिक्र करें तो ये वार्ड 178, वार्ड 28, वार्ड 30, वार्ड 180 और वार्ड 177 के पार्षद हैं।

इनके नाम सुगंधा बिधूड़ी, राम चंद्र, पवन सहरावत, मंजू निर्मल, ममता पवन शामिल हैं। बता दें कि बवाना के दो बदरपुर बॉर्डर, तुगलकाबाद के एकएक पार्षद ने पाला बदलते हुए बीजेपी की सदस्यता ली है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं