शोभिता धुलिपाला को लगी नागा चैतन्य के नाम की हल्दी, 4 दिसंबर को शादी [Shobhita Dhulipala got turmeric in the name of Naga Chaitanya, marriage on 4th December]

1 Min Read

हैदराबाद में शुरू हुईं प्री-वेडिंग सेरेमनी

हैदराबाद, एजेंसियां। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हल्दी सेरेमनी आज हैदराबाद में हुई, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। दोनों 4 दिसंबर को हैदराबाद स्थित अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लेंगे।

दो अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आईः

हल्दी सेरेमनी में शोभिता धुलिपाला दो अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आईं। पहले लुक में उन्होंने एक चमचमाती लाल साड़ी पहनी थी, साथ ही मांग टीका भी लगाया हुआ था। दूसरे लुक में शोभिता ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह एकदम महारानी जैसी लग रही थीं। इन दोनों ही लुक्स में शोभिता धुलिपाला बेहद सुंदर नजर आईं।

इसे भी पढ़ें

नागा चैतन्य-शोभिता का वेडिंग कार्ड हुआ लीक? जानिए गिफ्ट बास्केट में क्या है खास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं