शताब्दी ट्रेन में अचानक दिखे शिवराज सिंह चौहान, मामा के साथ बच्चें लिये सेल्फी [Shivraj Singh Chauhan suddenly seen in Shatabdi train, children took selfie with maternal uncle]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। नई दिल्ली से भोपाल जाने वाली एक ट्रेन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए।

मगर जल्द ही मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने अपने मधुर बर्ताव से सभी को सहज कर दिया और लोग उनसे घुलने-मिलने लगे।

इसके बाद बारी बच्चों की आई, जिन्होंने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। दिल्ली से भोपाल के रास्ते में जगह- जगह बीजेपी के नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया।

आज भोपाल में भी शिवराज सिंह चौहान का स्वागत बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा।

इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि आज नई दिल्ली से ‘शताब्दी एक्सप्रेस’ ट्रेन में यात्रा कर रहा हूं।

इस दौरान यात्रा का अनुभव अत्यंत आनंददायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी के विजन से भारतीय रेल प्रबंधन और संचालन के सभी क्षेत्रों में युगांतरकारी परिवर्तनों का साक्षी बन रही है।

भारतीय रेल की तेज गति न्यू इंडिया की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर यात्रियों के सफर को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए निरंतर कार्यशील है।

ट्रेन में सफर का अपना एक अलग ही मजा है: शिवराज सिंह चौहान

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ट्रेन के सफर का अपना ही मजा है, कुछ घंटों के सफर में सहयात्रियों के साथ आत्मीय रिश्ता बन जाता है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल पहुंचेंगे।

चौहान ने 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला था।

उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार भी दिया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान अपने तीन दशक से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में पहली बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने हैं।

इसे भी पढ़ें

मोदी सरकार 3.0 का पहला फैसला, किसान निधि मंजूर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं