शिवसेना शिंदे की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी [Shiv Sena Shinde’s second list of 20 candidates released]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

वर्ली से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को टिकट

मुंबई, एजेंसियां। शिवसेना शिंदे गुट ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। वर्ली से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को टिकट दिया गया है।

इसी सीट पर उद्धव गुट ने आदित्य ठाकरे को मैदान में उतारा है। शिवसेना शिंदे गुट ने अब तक 65 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी चौथी लिस्ट में 14 नामों का ऐलान किया। पार्टी ने अब तक 99 कैंडिडेट का ऐलान किया है।

महायुति में अब तक 231 नाम की घोषणा:

महायुति में तीन बड़ी पार्टिया हैं। इसमें बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और NCP अजित गुट शामिल हैं। तीनों पार्टियों ने मिलकर कुल 121 कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है।

वहीं, महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में उद्धव गुट, NCP शरद गुट और कांग्रेस शामिल हैं। MVA में अब तक 260 नामों का ऐलान हो चुका है।

इसे भी पढ़ें

शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 15 प्रत्याशी और उतारे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं