शिवसेना विधायक शिरसाट बोले- शिंदे बड़ा फैसला लेंगे [Shiv Sena MLA Shirsat said – Shinde will take a big decision]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

कल मुंबई में महायुति की बैठक

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन नई सरकार को लेकर पेंच फंस अभी भी फंसा हुआ है। मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति की अहम बैठक टाल दी गई और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए।

शिंदे के नाराज होने की अटकलेः

इसके बाद उनके नाराज होने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, पार्टी ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। इस बीच शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा- शिंदे को जब भी कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वे अपने पैतृक गांव चले जाते हैं।

वे कल शाम तक कोई बड़ा फैसला ले लेंगे। इससे पहले शिरसाट ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि शिंदे डिप्टी CM का पद स्वीकार करेंगे।

कल महायुति की बैठक संभवः

जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर को महायुति की बैठक होने के आसार हैं। इसके लिए भाजपा के 2 ऑब्जर्वर्स मुंबई आएंगे। इनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिंदे गुट के बीच पेच, फडणवीस के नाम पर सहमति की संभावना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं