शिंदे बोले- तेज हवा से शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी, कॉन्ट्रेक्टर समेत दो पर FIR [Shinde said – Shivaji Maharaj’s statue fell due to strong wind, FIR against two including contractor]

1 Min Read

मोदी ने 8 महीने पहले मूर्ति का उद्घाटन किया था

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 8 महीने पुरानी प्रतिमा गिरने के पीछे तेज हवाओं को जिम्मेदार ठहराया है। शिंदे ने कहा कि 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिससे प्रतिमा गिर गई।

सीएम ने कहा- नेवी ने शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा की डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन कराई थी।

हम इसे दुबारा मजबूत तरीके से बनाएंगे। PWD और नेवी के अधिकारी मंगलवार को सिंधुदुर्ग जाकर घटना की जांच करेंगे।

4 दिसंबर 2023 को हुआ था उद्घाटन

सोमवार दोपहर 1 बजे तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में बनी शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को नेवी डे पर इसका उद्घाटन किया था। पुलिस ने मामले में कॉन्ट्रेक्टर जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी, अक्टूबर-नवंबर में होने हैं चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं