मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक टली
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने को लेकर पेच फंस गया है। महायुति सरकार में CM पद के बदले एकनाथ शिंदे ने गृह और वित्त मंत्रालय मांगा है।
सूत्रों के मुताबिक, BJP इसके लिए राजी नहीं है, इसलिए मुंबई में होने वाली गठबंधन की बैठक टाल दी गई। ये मीटिंग अब 1 दिसंबर को हो सकती है। इसी दिन मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।
शिंदे के अचानक गांव जाने की वजह:
सूत्रों के मुताबिक, शिंदे अचानक अपने गांव सातारा चले गए हैं। वे अमित शाह को पोर्टफोलियो बंटवारे की लिस्ट सौंप चुके हैं। शिंदे भाजपा को फैसला लेने के लिए वक्त देना चाहते हैं
इसीलिए वे गांव रवाना हुए हैं। उधर, शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि अगर शिंदे डिप्टी CM का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा।
इसे भी पढ़ेंः
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिंदे गुट के बीच पेच, फडणवीस के नाम पर सहमति की संभावना








