नई दिल्ली, एजेंसियां: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व मशहूर टेलीवीजन एंकर शेखर सुमन और कांग्रेस की नेशनल मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ली।
राधिका खेड़ा ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
वहीं, शेखर सुमन 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2009 में पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा किे खिलाफ मैदान में उतारा था। लेकिन वह भारी अंतर से चुनाव हार गए थे।
जानकारी के अनुसार राधिका खेड़ा ने अपने साथ छत्तीसगढ़ में दुर्व्यवहार किये जाने और साजिश का आरोप लगाया था।
उनका दावा है कि उन्होंने यह मुद्दा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सूत्रों के मुताबिक राधिका खेड़ा ने बताया कि मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।
मैं लोकसभा चुनाव का मीडिया प्रभारी थी। मेरा लगातार अपमान किया जा रहा था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की।
उसके साथ एक और शख्स धनंजय ठाकुर था। मीडिया विभाग में काम करने वाली दो अन्य महिलाएं मेरे साथ थीं।
इसे भी पढ़ें
केजरीवाल की बेल पर सुनवाई, दूसरे पहर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा आदेश








