दिन में मांग रही थीं कांग्रेस से टिकट, शाम में बदल लिया पाला

3 Min Read

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह भाजपा में शामिल

पटना। बिहार की राजनीति में शह और मात का खेल जारी है। इस दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया है।

दिन में कांग्रेस से लोकसभा का टिकट मांग रही कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने शाम होते-होते पाला बदल लिया।

लोकसभा टिकट पर बात नहीं बनती देख शाम में उन्होने बीजेपी का दामन थाम लिया। मतलब बिहार में एक बार फिर से ‘खेला’ हो गया।

नवादा के हिसुआ की विधायक नीतू सिंह ने आखिरकार पाला बदल ही लिया। कांग्रेस की महिला विधायक ने देर शाम कांग्रेस को गच्चा देते हुए बीजेपी का कमल थाम लिया।

इसका खुलासा तब हुआ जब उनकी वो तस्वीरें सामने आईं जिसमें वो बीजेपी के दो कद्दावर नेताओं से मुलाकात कर रही थीं।

इस तस्वीर में हिसुआ विधायक नीतू सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ दिख रही हैं।

पहली तस्वीर में वो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को फूलों का गुलदस्ता देते दिख रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में वो उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मिठाई खिला रही हैं।

कांग्रेस को ये झटका शुक्रवार की शाम को लगा। हिसुआ विधायक नीतू सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।

उन्होंने खुद ही इसकी पुष्टि की, जब उन्होंने बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी से मुलाकात की।

इससे पहले शुक्रवार की दोपहर जब बिहार विधानसभा में पत्रकारों ने उनके स्टैंड पर सवाल पूछा, तो कई कांग्रेस नेताओं ने आंखें तरेरी थी।

पर शाम होते-होते उनकी तस्वीर वायरल हो गई। हालांकि नीतू सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि मेरे चचेरे ससुर के श्राद्धकर्म में हम व्यस्त थे।

आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है, हम हाजिरी बना रहे हैं। अगर भाजपा हमको लोकसभा का टिकट देगी, तो हम सोचेंगे।

हमारी पार्टी से हमें कोई नाराजगी नहीं है। पार्टी से एक ही मांग है कि नवादा के लोग लोकल एमपी चुनना चाह रहे हैं।

वहां से बाहरी नेता सांसद बन रहे हैं। इसलिए हमको चुनाव लड़ाया जाए एमपी का। अगर बीजेपी टिकट देगी तो भाजपा के बारे में सोचेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सहिया का बढ़ेगा मानदेय, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं