Rahul Gandhi: राहुल गांधी की बैठक से अनुपस्थित रहे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग मिस, पार्टी में बढ़े सवाल

2 Min Read

Rahul Gandhi

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की लोकसभा सांसदों की बैठक से गैरहाजिर रहे। यह लगातार तीसरी बार है जब वह किसी महत्वपूर्ण कांग्रेस बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं। उनकी लगातार अनुपस्थिति अब पार्टी के भीतर चर्चा और असहजता का कारण बन रही है।

थरूर ने बैठक से पहले ही नेतृत्व को अपनी अनुपस्थिति की जानकारी दे दी थी, लेकिन कांग्रेस के चीफ व्हिप ने कहा कि उन्हें इसके कारण के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। इससे यह सवाल और तेज हो गया कि आखिर थरूर पार्टी की बैठकों से क्यों दूरी बनाए हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार,

सूत्रों के अनुसार, शशि थरूर गुरुवार रात को कोलकाता में प्रभा खैतान फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में शामिल थे और संभवतः समय पर दिल्ली नहीं लौट सके। इससे पहले भी 30 नवंबर को हुई रणनीतिक समूह की बैठक में उनकी गैरहाजिरी पर सवाल उठे थे, जिस पर उन्होंने सफाई दी थी कि उस समय वे फ्लाइट में थे।

उनकी अनुपस्थिति ऐसे समय में सुर्खियां बटोर रही है

उनकी अनुपस्थिति ऐसे समय में सुर्खियां बटोर रही है जब कुछ दिन पहले ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके थे। इससे कांग्रेस खेमे में असहजता बढ़ी हैपार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि थरूर अकेले ऐसे कांग्रेस नेता थे जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राज्य भोज में आमंत्रित किया गया था। इससे उनकी भूमिका और पार्टी में उनके भावी राजनीतिक रुख को लेकर नए प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

इसी बैठक से चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी भी अनुपस्थित रहे, जिससे स्थिति और रोचक हो गई है। कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही इन बढ़ती अनुपस्थितियों को लेकर स्पष्टीकरण मांग सकता है, ताकि पार्टी की अंदरूनी एकजुटता पर असर न पड़े।

Share This Article