शेयरचैट ने मौजूदा निवेशकों से परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिये 4.9 करोड़ डॉलर जुटाए

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : घरेलू सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट ने मौजूदा निवेशकों लाइटस्पीड, टेमासेक और एल्केन कैपिटल तथा अन्य से परिवर्तनीय डिबेंचर (ऋण पत्र) के जरिये 4.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 407 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि जुटाई गई पूंजी से उसे अपनी विज्ञापन लक्ष्यीकरण तकनीक, शेयरचैट लाइव और मोज लाइव की वृद्धि बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बयान में कहा गया कि शेयरचैट ऐप पहले ही परिचालन लाभ में है और शॉर्ट वीडियो ऐप मोज को अगले कुछ महीनों में परिचालन लाभ हासिल करने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

न्यायालय ने अमानतुल्ला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, ईडी के समक्ष पेश होने को कहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं