‘जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है’ गाने से जुड़ी याद की साझा'[Share memories related to the song ‘Zindagi Har Ghadi Ek Nayi Jung Hai’]

2 Min Read

सुभाष घई ने इंडियन आइडल शो पर

मुंबई,एजेंसियां। निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने अपने गाने ‘जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है’ की शूटिंग की याद साझा की है। सुभाष घई ने इंडियन आइडल शो में पहुंचे। इस शो में उन्होंने अपने दिल की एक याद साझा की। जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। सुभाष घई ने बताया कि एक गाने की पंक्तियां किस तरह उनके जीवन के लिए सही साबित हुईं।

साझा की ‘जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है’ की याद

शो के दौरान सुभाष घई ने बताया कि वे इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सुभाष घई ने कहा कि इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके पिता की तबियत खराब है, हमें जाना होगा। वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके पिता का निधन हो गया है। उस दौरान वे ‘जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है’ गाने की शूटिंग कर रहे थे। सुभाष घई ने इतना होने के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी। वे अगले दिन इसी गाने की शूटिंग के लिए फिर से सेट पर पहुंच गए।

इफ्फी में दिखाई गई सुभाष घई की फिल्म

सुभाष घई की ‘गांधी एक विचार’ हाल ही में इफ्फी गोवा के 55 वें संस्करण में दिखाई गई है। इसे लेकर वे काफी खुश हैं। 30 मिनट की डाक्यूमेंट्री को लेकर खुद सुभाष घई ने कुछ बातें साझा की थीं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने गांधी के व्यक्तित्व के सभी पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है।

दुनिया में युद्ध और संघर्ष अक्सर दृष्टिकोण से बदलता है। मेरी शॉर्ट फिल्म गांधी केवल एक कहानी नहीं है बल्कि कई तरह के दृष्टिकोण की खोज है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए इन बॉलीवुड सितारों ने दिया वोट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं