शर्मनाकः 11 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म [Shameful: Elderly man raped 11 year old girl]

2 Min Read

शर्मनाकः 11 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

पलामू। पलामू जिले के टाउन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 72 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

बच्ची की बिगड़ी हालत देख हुआ शकः

मेदिनीनगर के एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है। उसने पीड़िता को चॉकलेट का लालच दिया और उसे अपने घर ले गया। यहां उसने बच्ची को साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद बच्ची घर आई, तो वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। तब उसकी मां ने उसके कपड़ों को देखा, तो अंदरूनी वस्त्रों पर वीर्य के धब्बे थे। तब बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में घटना की शिकायत की।

पहले भी किया था बच्ची के साथ दुष्कर्मः

वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बच्ची के साथ आरोपी ने पहले भी दुष्कर्म किया था। लेकिन डर के कारण बच्ची ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। लेकिन इस बार बच्ची की हालत देख मां को शक हुआ, तो परिजनों को सब कुछ बताया।

इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें

पलामू में चुनाव से पहले नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं