हजारीबाग में शर्मनाक अपराध, अपहृत किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

2 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग जिले में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोर को अगवा कर दो युवकों ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया।

मामले में बड़ा बाजार थाना की पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित सदर थाना क्षेत्र के कसाई टोला के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश लड़के किशोर को उसके गली से उठाकर ले गए। इसके बाद रात भर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। सुबह नाबालिग को छोड़ दिया। किसी तरह घर पहुंचे नाबालिग से जब घरवालों ने पूछा कि वह रातभर कहां था तो उसने पूरी घटना घरवालों को बताई।

इसके बाद आनन-फानन में पीड़ित के परिजनों ने इसकी सूचना थाना को दी और बच्चे को अस्पताल भेज दिया। नाबालिग की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। आरोपितों में 35 वर्षीय दानिश कुरैशी तथा 32 वर्षीय अरबाज कुरैशी शामिल है।

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी कराया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गुड्डू रजक ने घटना की पुष्टि की है।

मामले में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीहः बगोदर बाजार में लगी भीषण आग, 10 दुकानें खाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं